हेलो स्थानीय समुदायों को एक दूसरे के साथ जोड़ रहा है

0

हेलो स्थानीय समुदायों को एक दूसरे के साथ जोड़ रहा है

भारत जैसे देश में जहां लोग कई तरह की भाषाएं बोलते हैं, जिनकी अलग-अलग पसंद है, जानकारी की दृष्टि से मौजूद अंतराल को दूर करने के लिए हेलो का लाॅन्च किया गया, ताकि भारतीय लोग अपनी खुद की स्थानीय भाषा में अपने विचारों को अभिव्यक्त कर सकें। हिंदी, मराठी, भोजपुरी, हरियाणावी, राजस्थानी सहित 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हेलो उपयोगकर्ताओं को बड़ी संख्या में दर्शकों के साथ जोड़ता है, उन्हें अपनी पसंद की भाषा में कंटेंट बनाने और शेयर करने का मौका देता है।

ऐप के उपयोगकर्ता अनुकूल इंटरफेस के साथ उपयोगकर्ता आसानी से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं और नेविगेट कर सकते हैं। इस तरह उपयोगकर्ता के लिए प्लेटफाॅर्म पर कंटेंट का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। ऐप न केवल 14 भारतीय भाषाओं में अपना स्थानीकृत कंटेंट उपलब्ध कराता है, बल्कि यूएसए, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, सउदी अरब, यूऐई, ओमान, कुवैत, कातर, नेपाल, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश में रहने वाले सक्रिय भारतीयों के लिए भी सुलभ प्लेटफाॅर्म पेश करता है।

दूसरे और तीसरे स्तर के शहरों में हेलो ने तेज़ी से वृद्धि की है। सस्ते स्मार्टफोन, सस्ते डेट टैरिफ और सरकार के डिजिटल इण्डिया प्रोग्राम ने क्षेत्रीय भारत में भी हाईस्पीड इंटरनेट की सुलभता को सुनिश्चित किया है।

हेलो तेज़ी से स्थानीय दर्शकों के साथ जुड़ रहा है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से जानना चाहते हैं कि उनके समुदाय में क्या हो रहा है। इसके अलावा यह न केवल स्थानीय भाषा में संचार एवं इंटरैक्शन को बढ़ावा देता है, बल्कि यूज़र जनरेटेड कंटेंट पर भी ध्यान केन्द्रित करता है तथा क्षेत्रीय भाषी उपयोगकर्ताओं को अपने स्थानीय समुदायों में लोकप्रिय बनने का अवसर प्रदान करता है। ये कंटेंट जनरेटर आज अपने स्थानीय क्षेत्रों के हीरो बन रहे हैं तथा अपने क्षेत्रों के अनुसार प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

स्थानीय भाषा के दर्शकों को सक्रिय बनाने के लिए हेलो ने क्षेत्रीय कंटेंट प्लेटफाॅर्म जैसे टीवी शो और फिल्मों-बिग बाॅस कन्नड, सुपर स्टार जुनियर तमिल, बिग बाॅस मराठी और गली ब्वाॅय के साथ साझेदारी की है। दीवाली और उत्तरायन जैसे त्योहारों केे दौरान प्रासंगिक क्षेत्रों में इसके क्षेत्रीय भाषी कंटेंट की लोकप्रियता सबसे अधिक रही है। हाल ही में हेलो ने अभियान रुब्ीममतवितप्दकपं के साथ क्रिकेट वल्र्ड कप का जश्न मनाया, जिसने ऐप के प्रशंसकों से ओरिजिनल कंटेंट पोस्ट करने और भारतीय टीम का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

हेलो की क्षेत्रीय पहुंच को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ने विभिन्न क्षेत्रों में लोकप्रिय टीवी शोज़ के साथ भी साझेदारी की है। उदाहरण के लिए तमिलनाडू में सबसे लोकप्रिय टेलीविज़न शो सुपरसिंगर जुनियर के साथ साझेदारी की गई है, जिसके चलते उपयोगककर्ताओं को अपने पसंदीदा गायक को वोट करने बल्कि ऐप पर अपने सिंगिंग वीडियो अपलोड करने का मौक भी मिला।

भारत दुनिया में सबसे तेज़ी से विकसित होता ब्राॅडबैण्ड बाज़ार है, क्षेत्रीय बाज़ार में बढ़ती पहुंच के साथ न केवल ब्राण्ड्स को अपने आप को विकसित करने बल्कि समुदायों को एक दूसरे के साथ जोड़ने में भी मदद मिली है।

अन्य प्रष्ठ

आपकी शक्ति अपार है | Motivation in Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here