Covid 19 Vaccine Ka Name Kya Hai ?

0

Covid 19 Vaccine Ka Name Kya Hai

वर्तमान समय में कोरोना वायरस महामारी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में इस गंभीर महामारी से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय माना जा रहा है। भारत में टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है साथ ही साथ अन्य देशों में भी टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। भारत सहित विदेशों में भी कई वैक्सीन यूज़ किए जा रहे हैं तो कई अभी ट्रायल स्टेज में हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए लगाए जा रहे वैक्सीन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

कोरोनावायरस महामारी में व्यक्ति के शरीर के अंदर के कई भाग कमजोर हो जा रहे हैं जिस कमजोरी को हटाने के लिए कई सारे वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। यदि आपके शरीर के सभी भाग मजबूत रहेंगे तो यह कोविड-19 जैसे खतरनाक बीमारी से बचने में सहायता प्रदान करेगा। अब हम आपको वर्तमान समय में भारत में यूज किए जा रहे, आर्डर किए गए और ट्रायल स्टेज पर चल रहे Covid 19 Vaccine के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

वर्तमान समय में भारत में यूज किए जा रहे कोविड-19 वैक्सीन

  1. Covishield:

ऑक्सफोर्ड और AstraZeneca द्वारा डेवलप किया गया Covid 19 Vaccine का कोड नाम AZD1222 है, जिसे Covishield और Vaxzevria ब्रांड नाम से बेचा जा रहा है। यह पहली खुराक के बाद कोविड-19 बीमारी को रोकने में 76% प्रभावी है जबकि दूसरी खुराक के बाद 81.3% प्रभावी है।

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड द्वारा किए गए एक अन्य विश्लेषण के अनुसार दूसरी खुराक के बाद यह कोविड-19 बीमारी से सुरक्षा करने में 64% प्रभावी है। साल भर में इस प्रोडक्ट के 840 मिलियन डोज तैयार किए जा सकते हैं जबकि भारत में 750 मिलियन डोज आर्डर किए गए हैं। इसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा 1 जनवरी 2021 को अप्रूव किया गया है जिसे 16 जनवरी 2021 से यूज में लाया जा रहा है। 

  1. Covaxin

Covaxin (Codename: BBV152) भारत में कोविड-19 बीमारी से सुरक्षा पाने के लिए यूज़ किया जाने वाला दूसरा वैक्सीन है। साल भर में इस प्रोडक्ट के 700 मिलियन डोज को तैयार किया जा सकता है, जबकि भारत के लिए 550 मिलियन डोज आर्डर किए गए हैं। इसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा 3 जनवरी 2021 को अप्रूवल मिला है और यह 16 जनवरी 2021 से यूज किया जा रहा है। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च ने मिलकर डिवेलप किया गया है।

  1. Sputnik V:

Sputnik V कोविड-19 वैक्सीन को रूस के Gamaleya Research Institute Of Epidemiology And Microbiology द्वारा डेवलप किया गया है। इसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा Gam-COVID-Vac नाम से 11 अगस्त 2020 को पंजीकृत किया गया था। साल भर में इस प्रोडक्ट की उत्पादन क्षमता 140 मिलियन की है, जबकि भारत के लिए इसके 156 मिलियन डोज आर्डर किए गए हैं। इसे भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा 12 अप्रैल 2021 को अप्रूवल मिला था और इसकी तैनाती 14 मई 2021 को हुई थी।

वर्तमान समय में भारत के लिए आर्डर किए गए अन्य कोविड-19 वैक्सीन

  1. Corbevax

Corbevax कोविड-19 वैक्सीन को Indian Biopharmaceutical Firm Biological E. Limited (BioE), Baylor College Of Medicine, Houston, US और Dynavax Technologies द्वारा डेवलप किया गया है। यह एक Protein Subunit वैक्सीन है। इसके 960 मिलियन डोज को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारत के लिए इस वैक्सीन के 300 मिलियन डोज आर्डर किए गए हैं। हालांकि इसे अभी तक ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा अप्रूवल नहीं मिला है, क्योंकि अभी हाल ही में ही इसके तीसरे फेज के ट्रायल संपन्न हुए हैं। अब तक इस वैक्सीन का 1628 लोगों पर ट्रायल किया जा चुका है।

  1. Covovax

Covovax वैक्सीन को Novavax और Coalition For Epidemic Preparedness द्वारा डेवलप किया गया है। भारत में इसका ट्रायल Covovax ब्रांड के नाम से हो रहा है। इस वैक्सीन के 2 डोज लगाने की आवश्यकता पड़ती है और यह 2℃ से 8℃ तापमान पर स्थाई रूप से बना रहता है। यानी इसे रखने के लिए रेफ्रिजरेटर की आवश्यकता पड़ती है। भारत में इसके 200 मिलियन डोज आर्डर किए जा चुके हैं। इसके तीसरे फेज का ट्रायल संपन्न हो चुका है और यह जल्द ही भारत में लोगों के लिए उपलब्ध होने वाला है।

  1. ZyCoV-D

ZyCoV-D एक DNA plasmid आधारित Covid 19 Vaccine है जिसे Biotechnology Industry Research Assistance Councile के सहयोग से Cadila Healthcare द्वारा डेवलप किया जा रहा है। 23 अप्रैल 2021 को इस वैक्सीन का उत्पादन शुरू किया गया था। इस वैक्सीन को साल भर में 240 मिलियन डोज बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

फरवरी 2020 में कैडिला हेल्थ केयर ने अपने अहमदाबाद स्थित वैक्सीन टेक्नोलॉजी सेंटर में DNA Plasmid आधारित कोविड-19 वैक्सीन बनाने का निर्णय लिया था। अब तक इसे 30000 से भी अधिक लोगों पर ट्रायल किया जा चुका है।

जाने : RT- PCR Test Kya Hai?

ट्रायल स्टेज में चल रहे Covid 19 Vaccine

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ZyCoV-D और Bio E COVID-19 (Corbevax) का ट्रायल तीसरे स्टेज में चल रहा है। इसके बारे में हमने आपको ऊपर ही जानकारी दे दी है। इसके अलावा दो अन्य वैक्सीन हैं जिसका ट्रायल पहले स्टेज पर चल रहा है। इसके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।

  1. HGC019:

RNA आधारित HGC019 वैक्सीन को Gennova Biopharmaceuticals और HDT Biotech Corporation द्वारा डेवलप किया जा रहा है। अभी इसका ट्रायल पहले स्टेज पर है। इस वैक्सीन का अब तक 120 लोगों पर ट्रायल किया जा चुका है। साल भर में इस वैक्सीन के 60 मिलियन डोज बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

  1. BBV154:

यह एक Intranasal COVID-19 वैक्सीन है जिसे भारत बायोटेक द्वारा डिवेलप किया गया है। भारतीय दवा नियामक के तहत विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) की सिफारिश पर यह कंपनी  75 वालंटियर्स पर पहले चरण का ट्रायल करने जा रही है। इसके बाद वह अपना डाटा पेश करेगी जिसको देखते हुए समिति द्वारा दूसरे चरण का ट्रायल करने को लेकर विचार किया जाएगा।

 निष्कर्ष

दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Covid 19 Vaccine Ka Name Kya Hai  के बारे में जानकारी दी है।  वर्तमान समय में इंडिया में अभी 3 वैक्सीन लगाई जा रही हैं। इसके अलावा दो ऐसी वैक्सीन है जो तीसरे चरण पर ट्रायल चल रहा है । आने वाले टाइम में यह वैक्सीन भी लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। दोस्तों आशा करता हूं कि आप कोई आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा । अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप हमें कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें धन्यवाद।

अन्य पृष्ठ 

Corona Vaccine Registration Kaise Kare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here