Groww App Kya Hai ? Groww App पर Account कैसे Open करें ?

0

Groww App Kya Hai ? Groww App पर Account कैसे Open करें ?

आज के समय में बहुत सारे लोग Stock और Mutual Fund में Investment करना चाहते हैं। इसके लिए वे किसी ऐसे App की तलाश में रहते हैं जिसके जरिए उन्हें Investment  करने में आसानी हो। इस आर्टिकल में हम Groww App  के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसके जरिए आप Stock Market और Mutual Fund में बड़े ही आसानी से Investment  कर सकते हैं। अब हम आपको बताएंगे कि Groww App क्या है और Groww App पर Account कैसे Open करें? 

Groww App क्या है?

GROWW App किसी Stock या Mutual Fund में Investment  करने के लिए एक अच्छा App है। इस ऐप के जरिए आप किसी भी फंड में या Stock में बड़े ही आसानी से Investment  कर सकते हैं। यह App Fund House Manaegr और Stock Broker दोनों तरह से कार्य करता है। इस App की मदद से आप Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange (NSE) में लिस्टेड किसी भी कंपनी का Stock खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसमें Fund House द्वारा जारी किए गए किसी भी प्रकार के Mutual Fund को भी खरीद सकते हैं।

Groww App अपने निवेशकों को Free Demat Account ओपन करने की सुविधा प्रदान करता है। यह एक Stock Broker के रूप में कार्य करता है, जिसके जरिए आप कोई भी Stock खरीद एवं बेच सकते हैं। यहां पर किसी भी Stock को खरीदना एवं बेचना बहुत ही आसान है। इतना ही नहीं इस App में आपको सभी Mutual Fund Return पर 1% Extra Return मिलता है। 

Groww पर Account कैसे Open करें?

  1. Groww App पर Account Open करना बहुत ही आसान है। यहां पर Account Open करने के लिए आप नीचे बताए गए प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।
  2. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर Groww App को इंस्टॉल कर ले और फिर इसे ओपन करें।
  3. अपने Email ID और Mobile Number के जरिए इसमें रजिस्टर करें और फिर OTP के जरिए Verify करें।
  4. अपनी Identity Confirm कराने के लिए Pan Card Number दर्ज करें।
  5. अब अपने Bank Details जैसे IFSC Code और Account Number की जानकारी भरें। इसके बाद अपना Bank Details Verify करें।
  6. Stock टैब में जाकर Complete Setup पर क्लिक करें। सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर Agree पर टिक करें और Open Stock Account पर क्लिक कर दें।
  7. अब Occupation (पेशा), Income (आय), Father Name, Mother Name की जानकारी भरकर Next बटन पर क्लिक करें। अब आपको अपना KYC कंप्लीट करना होगा।
  8. अब Trading Experience सेलेक्ट करने के बाद Next बटन पर क्लिक कर दें। 
  9. White Paper पर अपना Signature करके उसे Upload कर दें। इसके बाद Aadhaar के जरिए e-sign करना पड़ेगा।
  10. आपके Aadhaar Linked Mobile Number पर एक OTP जाएगा, जिसे दर्ज कर दें। इसके बाद दी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ के Sign Now बटन पर क्लिक कर दें।
  11. NSDL e-sign Service Portal पर जाकर अपना Aadhaar Number दर्ज करें और Send OTP बटन पर क्लिक कर दें। मोबाइल पर मिले OTP को वहां पर दर्ज कर दे। 
  12. इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद Stock Broker की ओर से आपका Document Verification किया जाएगा और कुछ ही घंटों में आपका Groww App पर Stock Account Activate हो जाएगा।

Groww App के Features क्या-क्या हैं?

जैसा कि हमने आपको बताया कि Groww App Stock Market एवं Mutual Fund में Investment  के लिए सबसे अच्छा App माना जाता है इसीलिए इसमें कई सारे ऐसे Featured भी मिलते हैं जो किसी अन्य App में नहीं मिलते। इसके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।

  1. Groww App किसी भी Transaction का कोई Extra Charge नहीं लिया जाता है और ना ही इसमें किसी भी प्रकार का कोई ऐसा Hidden Charge चार्ज लिया जाता है जिसके बारे में आपको जानकारी ना हो।
  2. इस ऐप में आप मात्र ₹500 से Mutual Fund में Investment  करना शुरू कर सकते हैं। यहां पर आपको सभी म्यूच्यूअल फंड Return में 1% का Extra Return दिया जाता है। 
  3. इसमें SIP Calculater की भी सुविधा उपलब्ध है जिसके जरिए आप अपने Investment  एवं Return को Calculate कर सकते हैं।
  4. इस App के जरिए आप किसी भी Mutual Fund में SIP के जरिए Investment  कर सकते हैं।
  5. इस App की सबसे खास बात यह है कि यहां पर Latest Finance News और Stock Market की सभी खबरें उपलब्ध रहती है जिसके जरिए आप सभी कंपनियों एवं Stock Market की खबरों पर अपनी नजर रख सकते हैं।
  6. यह App बिल्कुल बैंक की तरह ही सुरक्षित है, क्योंकि इसे 128-bit SSL Security द्वारा Encrypted किया गया है।
  7. इस एप्लिकेशन के जरिए आप उन सभी म्यूच्यूअल कंपनियों (AMCS) में निवेश कर सकते हैं जो AMFI और SEBI में रजिस्टर्ड है।

Groww Account को कैसे Close करें?

  1. यदि आप Groww Account को Close करना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन सुविधा नहीं दी गई है। 
  2. इसके लिए आपको Groww की वेबसाइट पर जाकर एक Account Closure Form डाउनलोड करना होगा।
  3. इस फॉर्म में अपने सभी डिटेल्स जैसे Name, Client ID, अकाउंट बंद करने का कारण, इत्यादि भरना पड़ेगा और अपना Signature करना पड़ेगा। 
  4. इसके अलावा आपको Ledger और Unused Delivery Instruction Slip की कॉपी Attach करनी पड़ेगी।

यह प्रक्रिया पूरा करके इसे कंपनी के Address पर भेज दें। 10 से 15 दिनों के अंदर आपके अकाउंट को Close कर दिया जाएगा। यदि आपको इसके बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप Chat के जरिए Customer Support ले सकते हैं।

 निष्कर्ष

 दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Grow App Kya Hai और Grow App पर Account कैसे Open करें? के बारे में जानकारी दी है।  आशा करता हूं कि आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद Grow App के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप हमें कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें और साथ में आप इस आर्टिकल को व्हाट्सएप ग्रुप इंस्टाग्राम पेज और फेसबुक पर शेयर अवश्य करें धन्यवाद।

दिलचस्प व महत्वपूर्ण Cryptocurrency Quotes In Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here