Instagram Reels Kya Hai ? आइए विस्तार से जानें

0

जैसा की आप जानते है कि जब से भारत में Tiktok बैन हुआ है तब से लेकर के सभी कंपनियां भारत में Tiktok की जगह लेने के लिए इच्छुक हैं। बहुत सारी कंपनियां ने अपने अपने ऐप बनाए है जो Tiktok की तरह ही काम करता है। ऐसे में Instagram Reels भी एक Tiktok की तरह short video बनाने का फीचर है जो इंस्टा ने अप्डेट किया है

इस आर्टिकल में आप जानेंगे की,

  • Instagram Reels क्या है?
  • इंस्टाग्राम रिल्स की मदद से वीडियो कैसे बनाए?
  • Instagram Reels के फीचर्स

Instagram Reels Kya Hai?

आपको बता दे की Instagram Reels एक शॉर्ट वीडियो फीचर है, जिसकी मदद से आप tiktok की तरह आप 15 sec की छोटी छोटी वीडियो बना सकते है, इसके अलावा आप इसके कस्टम music भी जोड़ सकते है, बैकग्राउंड एड कर सकते है, Tiktok जैसी अलग अलग इफेक्ट जोड़ सकते है।

Reels का उपयोग करने के लिए आपको कोई अलग से कोई ऐप इंस्टॉल्ड करने की जरूरत नहीं है बल्कि इंस्टाग्राम के अंदर ही आप इस फीचर का उपयोग कर सकते है।

Instagram Reels Per Video Kaise Banaye?

अब जानते है कि Instagram Reels पर वीडियो कैसे बनाए? लेकिन इससे पहले आपको Google Play Store पर जाकर अपने इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करना होगा।

जब आप इंस्टाग्राम का नया वर्जन इंस्टॉल्ड करते है इसके बाद ही आप Instagram Reels फीचर का उपयोग कर सकते है।

Reels पर वीडियो कैसे बनाए? जिसके सभी स्टेप नीचे दिए गये है, Instagram reels का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपके पास एक इंस्टाग्राम अकाउंट होना जरूरी है। जिसके बाद आप इस फीचर का उपयोग कर सकते है।

Step 1: सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट खोले।

Step 2: इंस्टाग्राम खोलने के बाद उपर की और लेफ्ट साइड में आपको कैमरा के आइकन पर क्लिक करे।

Step 3: बाद में नीचे आपको अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे की लाइव, स्टोरी, क्रिएट और रील्स जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे। इन सब में से आपको Reels के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 4: अब आपका Instagram Reels पर वीडियो बनाना शुरू कर सकते हैं जिसमे आप 15 सेकंड तक की वीडियो बना सकते है।

अब आप Insta Reels पर अपना वीडियो बनाना शुरू कर सकते हैं। लेकिन इसके अलावा नीचे Instagram Reels के कुछ स्टेप और फंक्शन का उपयोग कैसे करना है भी जान लेते है

Instagram Reels में वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए सफेद सर्किल आइकन पर क्लिक करे। इस बटन कि मदद से आप रिकॉर्डिंग स्टार्ट कर सकते है और रिकॉर्डिंग को स्टॉप भी कर सकते है।

रिकॉर्डिंग वीडियो में इफेक्ट डालने के लिए आप लेफ्ट साइड में दिए गए आइकन की मदद से अलग अलग इफेक्ट add कर सकते है। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी इफेक्ट चुन सकते हैं।

इसके अलावा वीडियो रिकॉर्ड होने से पहले यदि आप टाइमर जोड़ना चाहते है तो भी आप एड कर सकते है।

इसके अलावा सबसे पसंदीदा फीचर है म्यूज़िक। आप लेफ्ट साइड में दिए म्यूज़िक आइकन की मदद से नए नए म्यूज़िक एड कर सकते है। साथ ही साथ सभी म्यूज़िक की लिरिक्स भी आप स्क्रीन पर दिखाना चाहते है तो उसे दिखा सकते है।

Instagram Reels Features

Instagram Reels में आप 15 second के video बना सकते है।  इसके साथ साथ आप  इसको इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट में भी शेयर कर सकते है।

Tiktok की तरह आपको इसमें बहुत सारे music मिल जायेगे जिसका उपयोग आप अपने वीडियो में उपयोग कर सकते है।

Instagram Reels में एडिटर टूल की मदद से आप अपनी वीडियो में अलग अलग इफेक्ट को जोड़ सकते है।

आपकी इंस्टाग्राम Reels पोस्ट कि वीडियो में आप अपने कॉमेंट को मैनेज कर सकते हैं जैसे कि कौन सी कॉमेंट पहले दिखाना चाहते है और किस को आखिर में दिखाना चाहते है इसको मैनेज भी कर सकते है।

आप जानते ही है कि instagram reels tiktok का सबसे बड़ा विकल्प बनकर मार्केट में आया है और इसके launch होने से कुछ क्रिएटर है जो काफी खुश है जिसकी मदद से क्रिएटर अपनी ऑडियंस से अच्छे से कनेक्ट हो सकते है। इसके आने से अब क्रिएटर ज्यादा engaging videos बना सकते है।

हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। Instagram reels का उपयोग कैसे करे और इससे जुड़े कोई सवाल है तो आप नीचे कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताए।

अन्य पृष्ठ

Digital Eye Strain क्या है ? इसके कारण एवं लक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here