JIO News App Kya Hai ? इसे किस प्रकार डाउनलोड करें ?

0

नमस्कार दोस्तो, आज एक बार फिर से जिओ के एक और नए ऐप के बारे में जानकारी आप जानेंगे। आज लोग फिजिकल न्यूजपेपर से ज्यादा इंटरनेट पर न्यूज पढ़ना पसंद करते है। मार्केट में बहुत से ऐसे वेबसाइट है जो न्यूज देते है।

लेकिन आज इन सब से अलग एक और न्यूज ऐप है जिसको जिओ ने लॉन्च किया है। JIO News App एक all in one सॉल्यूशन है। इस ऐप में आप न्यूज पढ़ने के साथ साथ देख भी सकते है।

तो आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि,

  • JIO News App क्या है?
  • JIO News App को डाउनलोड कैसे करें?

JIO News App Kya Hai?

JIO News App जिओ का फ्री ऐप है, जिसमे आप करेंट न्यूज देख सकते है। जिओ ने इसको एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन के लिए ऐप बनाया है इसके अलावा आप इसको Jionews.com वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन न्यूज पढ़ सकते हैं।

जिओ न्यूज ऐप में आप देश के अलावा इंटरनेशनल मैग्जीन और पॉपुलर ब्लॉग भी पढ़ सकते है। हाल में जिओ न्यूज ऐप में आपको 150+ लाइव न्यूज चैनल, 250+ समाचारपत्र, 800+ अलग अलग मैग्जीन को आप फ्री में पढ़ सकते हैं।

इसके अलावा आप जिओ न्यूज ऐप में आप अपने होमफीड को अपने इंटरेस्ट के अनुसार कस्टमाइज्ड कर सकते हैं। इस ऐप में आपको फैशन, बॉलीवुड, हैल्थ, राजनीति, स्पोर्ट्स, ऑटोमोटिव, टेक्नोलॉजी जैसे टॉपिक से जुड़े न्यूज सेक्शन भी मिलेगे।

JIO News App में आपको 12 भारतीय भाषा का सपोर्ट भी मिलता है। जिओ न्यूज ऐप अभी सिर्फ जिओ सिम यूजर के लिए फ्री है। लेकिन यदि आप जिओ यूजर नहीं है तो आप इनका 90 डे तक फ्री में उपयोग कर सकते हैं।

JIO News App को Download कैसे करें?

जिओ न्यूज के बारे में जानने के बाद, आपको इस ऐप को जरूर उपयोग करना चाहिए। जिओ ऐप को कैसे डाउनलोड करे इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे दी हुई है।

स्टेप 1: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर Jio News सर्च करे।

अब आपके सामने JIO News App सबसे पहले दिखाई देगी। इस ऐप को डाउनलोड करे।

स्टेप 2: जिओ न्यूज ऐप को इंस्टॉल्ड करने के बाद यदि आप जिओ के यूजर है तो आप इसका सीधा उपयोग कर सकते है। यदि आप जिओ यूजर नहीं है तो आपको 90 दिन तक फ्री ट्रायल मिलता है।

स्टेप 3: जब आप सबसे पहले ऐप ओपन करेगे तो आपको सबसे पहले अलग अलग इंटरेस्ट की लिस्ट दिखाई जाएगी। इस लिस्ट में से आपको अपनी पसंदीदा इंटरेस्ट या आप जिस टॉपिक से जुड़ी न्यूज पाना चाहते है उस इंटरेस्ट को चुनिए।

स्टेप 4: अब इंटरेस्ट को चुनने के बाद आपको आपकी होमफीड पर आपके इंटरेस्ट के अनुसार ही न्यूज दिखाई जाएगी।

आपने अपना JIO News App को डाउनलोड और सेटअप कर लिया है। अब आप जिओ न्यूज ऐप ला लुफ्त उठा सकते है।

दोस्तो आज के इस आर्टिकल में जाना कि जिओ न्यूज क्या है और कैसे डाउनलोड करे। जिओ न्यूज बहुत ही अच्छा ऐप है, जिओ यूजर इसको फ्री में उपयोग कर सकते है।

इस आर्टिकल में JIO News App से जुड़ी सारी जानकारी देने की कोशिश की गई है। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करें।

अन्य पृष्ठ 

Jio Health Hub App Kya Hai ? इसे कैसे download करें ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here