आइये जानें , Most Dangerous Fish in the World

2

Most Dangerous Fish in the World

समुद्री दुनिया काफी विशाल है, यह दूर से देखने में जितनी सुन्दर लगती है पास से उतनी डरावनी भी है. यहाँ कई छोटे और बड़े जीव पाए जाते है जो बेहद ही खतरनाक है. बात फिर चाहे शार्क मछली की हो या मगरमच्छ की, पानी के अन्दर कई ऐसे जीव मौजूद है जो इंसान को जिन्दा निगल सकते है. Most Dangerous Fish in the World में आज हम बात करेगे ऐसी ही कुछ मछलियों की जिन्हें पानी का मॉन्स्टर भी कहा जाये तो गलत नहीं होगा.

Most Dangerous Fish in the World
Image Source : Google

The Nut Cracker

पेसू के नाम से जानी जाने वाली मछलियों की यह बेहद ही खतरनाक और दुर्लभ प्रजाति है जो 4 फिट लम्बी होती है. हुबहू इंसानों के दांतों वाली यह मछली ब्राजील और पेरिस में अधिक पाई जाती है. विशेषज्ञों की माने तो Nut Cracker मछली कई जगह नदियों में भी पायी गयी है, जिसके कारण उन क्षेत्रों में तैराकों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Shark

Most Dangerous Fish in the World लिस्ट में शार्क मछली को दूसरे स्थान पर रखा गया है जिसका नाम सुनते ही उसके बड़े दांत और जबड़े हम सभी के सामने आते है. हर साल दर्जनों घटनाएं शार्क के काटने से मौत की सुनने में आती है जिसके पीछे का कारण इनके आरी की तरह पैने दांत है.

Congo Tiger Fish

अफ्रीका में पायी जाने वाली Congo Tiger Fish , कांगो नदी में मिलती है.अपने धारदार दांतों से शिकार में माहिर यह मछली सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि मगरमच्छों को भी आसानी से खा सकती है. Congo Tiger Fish के वजन की बात करे तो इसका वजन लगभग 450 से 500 किलो होता है.

Sofish

अपनी लम्बाई और वजन के चलते आसानी से बड़े शिकार करने वाली सोफिश समुद्र की काफी गहराई में पाई जानी है जिन्हें जाल द्वारा पकड़ पाना न के बराबर है. बेहद ही खतरनाक मानी जाने वाली सोफिश को मछुआरे तुरंत ही मारना बेहतर समझते है.

Demen Fish

अफ्रीका की कांगो रिवर में पायी जाने वाली डेमन फिश अपने से कई गुने बड़े जीव को भी मारने में सक्षम मानी जाती है. जिसके कारण ही इसे Most Dangerous Fish in the World लिस्ट में शामिल किया गया है.

Long Nose Gar

अमेरिका की चेम्प्लेंन नदी में पायी जाने वाली यह मछली मगरमच्छ के आकार की होती है. Long Nose Gar को क्रोकोडायल गार के नाम से भी जाना जाता है. इसके वजन की बात करे तो इसका वजन 135 किलो के आस पास होता है.

Queens Land Grouper

अपना सेक्स बदलने के लिए जानी जाने वाली मछली Queens Land Grouper ऑस्ट्रेलिया की ब्रिसबेन नदी में पाई जाती है.इन मछलियों के समूह में एक नर ग्रूपर होता है जिसके मरने के बाद समूह की सबसे बड़ी मछली अपना लिंग बदल कर उस नर ग्रूपर की जगह ले लेती है.

Whales Cat Fish

यूरोप में पायी जाने वाली Whales Cat Fish अपने रहने की जगह को लेकर काफी सतर्क होती है यदि कोई भी उनके घर को नुक्सान पहुचाने का प्रयास करता है तो यह मछली उस पर हमला करने में देर नहीं लगाती. अपने छोटे व नुकीले दांतों से काटने में माहिर व्हेल्स कैट फिश काफी खतरनाक मानी जाती है.

Piranha

पिरान्हा मछली 30 सेकंड में इंसान की हड्डी को चबा जाने के लिए जानी जाती है. Most Dangerous Fish in the World लिस्ट में इन्हें शामिल करने का कारण भी यही है की पिछले कुछ समय में पिरान्हा मछली के हमले की कई घटनाएं अमेजन नदी से सामने आती रहीं हैं.

Most Dangerous Fish in the World लेख में हम उम्मीद करते है आपको जरुर नयी जानकारी मिली होगी. यदि आपके पास भी Most Dangerous Fish in the World से सम्बन्धित जानकारी मौजूद है तो आप नीचे comment करके हमारे साथ साझा कर सकते है.

Must Watch

अन्य प्रष्ठ

आपकी शक्ति अपार है | Motivation in Hindi

श्राप के कारण नहीं बनता श्रष्टि रचयिता Brahma ji का मंदिर

2 COMMENTS

Leave a Reply to ताज महल को तीन बार बेंच चुके है चोरो के सरदार Mr Natwarlal Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here