N95 Mask Kya Hai? N95 मास्क की क्या खासियत है

0

N95 Mask Kya Hai? N95 मास्क की क्या खासियत है?

आज के टाइम में पूरे इंडिया में कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। इस समय कोरोना वायरस से बचने के हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे समय में हम सभी लोगों को बहुत ही सावधानी रखनी की जरूरत है। आपकी थोड़ी सी समझदारी और थोड़ी सी सावधानी आपकी और आपकी फैमिली को सुरक्षित बचा सकती है। कोरोनावायरस से बचने के लिए भारत सरकार हर तरह के प्रयास कर रही है। ऐसे में भारत सरकार पब्लिक से अनुरोध कर रही है कि हर लोग मास्क पहनकर ही बाहर निकले।

आखिर आपने कभी सोचा है कि भारत सरकार और डॉक्टर हमें मास्क पहनने के लिए क्यों कहते हैं। क्या हम मास्क लगाकर कोरोनावायरस से बचते हैं। ऐसे बहुत सारे सवाल है जो हम लोगों के मन में आते हैं। ऐसे में इस समय  सभी डॉक्टर आप लोगों को

N95 मास्क लगाने के लिए बोल रहे हैं। ऐसे में हम सभी लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर N95 Mask Kya Hai। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से N95 मास्क रिलेटेड सभी जानकारी संक्षेप में देंगे।

आइए अब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से N95 मास्क क्या है ( What Is N95 Mask In Hindi) और साथ में हम आपकी इसकी खासियत के बारे में भी जानकारी देंगे।

N95 Mask Kya Hai ?

N95 मास्क एक कटोरी के आकार की तरह होते हैं। N95 मास्क कोरोना वायरस के बचाव के लिए बहुत ही अहम मास्क माना गया है। अगर हम गुणवत्ता के हिसाब से देखें तो कोरोना वायरस के बचाव के लिए N95 मास्क हमारे लिए बहुत ही जरूरी है। N95 मास्क 0.3 माइक्रोन पार्टिकल्स को रोकने में कारगर है। इसके अलावा N95 मास्क में फ्लो रेट 85 L/Min के करीब पाया जाता है। यही कारण है कि N95 मास्क क्वालिटी में सही होता है और यह हमें कोरोना वायरस के इंफेक्शन होने से बचाता है।

N95 मास्क की क्या खासियत है ?

क्या आप N95 मास्क की खासियत के बारे में जानते हैं। अगर आप N95 मास्क की खासियत के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आइए अब हम आपको बताते हैं कि N95 मास्क की क्या खासियत है और हमें क्यों यूज़ करना चाहिए।

Mask N95 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हवा में मौजूद 95% दूषित कणों से यह बचाता है। N95 मास्क दूसरे सर्जिकल मास्क से यह मास्क ज्यादा असरदार होता है।

N95 Mask में 5 लेयर होती हैं। इस मास्क में ना चिपकने वाला कपड़ा और साथ में फिल्टर कपड़ों की कई लेयर होती है। जो हमें वायरस से बचाने में बहुत हद तक मदद करता है।

N95 मास्क की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इस मास्क में कोई भी लीकेज नहीं होती है। जिससे कि जब हम सांस लेते हैं तो किनारों से हवा नहीं आती है।

Mask N95 कोरोना वायरस के इंफेक्शन से बचने के लिए बहुत ही अच्छे मास्क है। क्योंकि यह मास्क हमारे चेहरे और नाक को अच्छे से कवर करते हैं। जिससे कि कोरोना वायरस का इन्फेक्शन हमारे शरीर में आने से बचाता है।

N95 मास्क को Reuse कैसे करें?

कोरोना वायरस के बढ़ती महामारी बीमारी को देखते हुए अब हर कोई व्यक्ति मास्क पहनना स्टार्ट कर दिया है। बहुत सारे लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि हम N95 मास्क को कितनी बार यूज कर सकते हैं। वैसे तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप N95 मास्क को केवल एक बार ही यूज कर सकते हैं।

क्योंकि आज के टाइम में कोरोना वायरस की बढ़ती बीमारी को देखते हुए हमें प्रतिदिन मास्क पहनना पड़ता है। इसलिए आप प्रतिदिन मास्क तो खरीद नहीं पाएंगे । इसलिए अधिकतर लोग यह जानना चाह रहे हैं कि N95 मास्क को कितनी बार Reuse कर सकते हैं। आप जानकारी के लिए बता दें कि आप एक मास्क को कम से कम 5 बार बहुत ही आसानी से यूज कर सकते हैं।

यहां पर आपको बताना चाहते हैं कि आप एक बार N95 मास्क को यूज करने के बाद उसे धूप में रख कर Reuse कर सकते हैं।

इसके लिए आपको एक साथ पांच N95 मास्क परचेस करने पड़ेंगे। आप एक मास्क को यूज करने के बाद उसे 4 दिनों के लिए धूप में रख दें। इस तरह से हर 4 दिन के बाद आप फिर से यूज किए हुए मास्क को फिर से Reuse कर सकते हैं। आप N95 मास्क को धो नहीं सकते हैं।

 निष्कर्ष

दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से N95 Kya Hai? N95 मास्क की क्या खासियत है   के बारे में पूरी जानकारी संक्षेप में दी है। अगर आप भी कोरोनावायरस के प्रभाव से बचना चाहते हैं तो आप आज से ही N95 मास्क का यूज करना स्टार्ट कर दें।  अगर आप रेगुलर मास्क पहनते हैं तो आप कोरोना वायरस  संक्रमण से बच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here