Pepper spray kya hai ? इसकी क्या आवश्यकता है ?

0

दोस्तो पिछले कई सालों से देश में बलात्कार और हमले की घटनाऐ बार बार बढ़ने लगी है। ऐसे में हर वक्त किसी और पर भरोसे बैठे रहना ठीक नही है। ऐसी स्थिति में आपको खुद अपनी आत्मरक्षा करनी होगी।

आज के इस आर्टिकल में मैंने आप लोगो के साथ Pepper Spray के बारे में जाननेवाले है। आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि Pepper Spray क्या है? क्या पेपर स्प्रे जरूरी है? और Pepper Spray से जुड़ी जानकारी जांनेगे. तो आइए शुरुआत करते है…

Pepper Spray Kya Hai?

Pepper Spray काली मिर्च और कुछ केमिकल से बना हुआ एक स्प्रे है। इसको आप दूसरे शब्दो में मिर्ची वाला स्प्रे या फिर capsicum spray कह सकते है। Pepper Spray को जब आप हवा में स्प्रे करते है तो आखों में जलन होने लगती है, आप कुछ देर तक आंखे खोल नही सकते है, सांस लेने में तकलीफ होने लगती है, इस स्प्रे की वजह से जलन होने लगती है।

Pepper Spray का उपयोग आप खुद की आत्मरक्षा के लिए कर सकते है। नीचे Pepper Spray के बारे में डिटेल में जानकारी जानते है।

क्या पेपर स्प्रे (Pepper Spray) जरूरी है?

दोस्तो आज हमारे देश मे जिस प्रकार से यह हिंसात्मक व रैप की घटनाएं हो रही है उसके लिए कई कडे फैसले लेने व इन घटनाओं पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है। इस प्रकार की घटनाओं को भविष्य मे रोकने के लिए सरकार तो कुछ फैसले लेगी ही परन्तु आम नागरिक को भी इसके लिए जागरूक होने ही जरूरत है।

इस प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए यह Pepper Spray काफी मददगार हो सकता है। पेपर स्प्रे महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए काफी उपयोगी है। इससे महिलाएं व बालिकाएं और साथ साथ बच्चे अपना बचाव कर सकते है।

यदि आप एक महिला है या पुरुष है कोई भी है, यदि कभी किसी समय आप पर कोई हमला करता है या आपके मर्जी के विपरीत आपको कोई जानी पहुंचने की कोशिश करता है तो आप Pepper Spray की मदद से हमलावर से बिना लड़े आसानी से अपने आप की रक्षा कर सकते हो।

Pepper Spray की मदद से आप अपने से 10 फिट दूर से ही हमलावर को नुकसान पहुँचा सकते है। आपको सिर्फ इसका स्प्रे करना है और इस स्प्रे का छंटकाव जब आप हमलावर पर करेगे तो वो आंखे खोल नही सकेगा, उसे सांस लेने में तकलीफ होगी और इस स्प्रे की वजह से उसे जलन होने लगेगी।

इस स्थिति में आप अपने आप को बचा सकते है। सिर्फ यही नहीं सरकार द्वारा भी इस पेपर स्प्रे के उपयोग के बारे मे भी बताया जाता है, जो की हर महिला को अपने साथ मे रखना चाहिए।

Pepper Spray को कहा से खरीद ?

अगर आप भारत मे इस पेपर स्प्रे को खरीदना चाहते है तो इस पेपर स्प्रे को आप एमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट से खरीद सकते है। इन साइटों के जरिये आप इस पेपर स्प्रे को आसानी से खरीद सकते है।

Pepper Spray का इस्तेमाल कहाँ होता है?

जैसा कि आपको पहले उपर बताया कि Pepper Spray का इस्तेमाल हम अपने आत्मरक्षा के लिए करते है, लेकिन इसके अलावा पुलिस भी इसका उपयोग करती है। जब हमारे देश में दंगे होते है, प्रोटेस्ट होते है तो उस भीड़ को काबू करने के लिए, लोगो को भगाने के लिए पुलिस इस पेपर स्प्रे का उपयोग करते है।

क्या Pepper Spray का उपयोग करना कानूनी अपराध है? Pepper Spray से जुड़ी कानूनी जानकारी

अगर एक औरत इस पेपर स्प्रे का उपयोग करती है तो क्या उस पर कोई कानूनी कार्रवाई होगी? क्या Pepper Spray   का उपयोग करना कोई कानूनी अपराध है? यह सभी जानकारी जानना भी जरूरी है।

इसमे अगर कानूनी प्रक्रियाओं के बारे मे बताए तो इसमें आईपीसी की धारा 103 के मुताबिक अगर कोई शख्स किसी भी महिला पर हमला करता है या उसके साथ रेप करने की कोशिश करता है तो उस स्थिति मे उस महिला के पास उसके स्वयं की आत्मरक्षा करने का अधिकार होता है।

ऐसे मे अगर कोई महिला अपनी आत्मरक्षा हेतु इस प्रकार के स्प्रे (Pepper Spray) का उपयोग करती है तो उस पर किसी भी प्रकार का कोई भी केस नहीं बनता है।

कानून मे भारतीय पेनल कोड मे देखे तो इसके आईपीसी की धारा 96 से लेकर 106 तक राइट टू सेल्फ डिफेंस का अधिकार भी सबके पास होता है। इस सेल्फ टू डिफेंस मे बचने वाले को रियायत दी जाती है।

भारत में Pepper Spray रखना गैर-कानूनी नहीं है। यह पूर्णत लीगल है। लेकिन दुनिया में बहुत से देश ऐसे है जहां पर Pepper Spray रखना गैर-कानूनी है जैसे:

अमेरिका में Pepper Spray पूरी तरह से बैन है। यदि अमेरिका में किसी भी आम नागरिक के पास अगर यह पेपर स्प्रे पाया जाता है जो उसे कानून प्रक्रिया के तहत सजा भी दी जाती है।

इसके अलावा विश्व के दो बडे देश कनाडा और यूनाइटेड किंगडम ऐसे राष्ट्र है जहां पर Pepper Spray को हथियार के रूप मे इस्तेमाल करना गुनाह है।

ब्रिटिश जैसे देश मे भी पेपर स्प्रे रखना बंदूक रखने के बराबर माना जाता है और इस स्थिति मे उसको सजा दी जाती है जो इस तरह के पेपर स्प्रे को रखता है।

अगर इन देशों मे आप इस Pepper Spray का इस्तेमाल करते है तो उसके लिए आपके पास एक विशेष प्रकार का लाइसेंस होना चाहिए, अगर आपके पास वह लाइसेंस नहीं होता है तो उस स्थिति मे यह एक अवैध हथियार के तौर पर माना जाएगा और आपको उसके बदले में सजा भी मिल सकती है।

Final Conclusion

आज के इस आर्टिकल में आपने जाना Pepper Spray के बारे में। दोस्तो आज की तारीख में यदि आप अपने आप को सुरक्षित रखना चाहते है तो आपको हमेशा सतर्क रहना जरूरी है।

सरकार द्वारा भी कई तरह के आत्मरक्षा के गुण बताये जाते है जिनसे हम अपनी आत्मरक्षा कर सकते है। सरकार द्वारा इस पेपर स्प्रे के उपयोग के बारे मे भी बताया जाता है जो की हर महिला को अपने साथ मे रखना चाहिए।

उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल से जुड़े कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here