RD Kya Hai? RD पर कितना ब्याज मिलता है?

0

RD (Recurring Deposit) क्या है? आर डी पर कितना ब्याज मिलता है?

आज के समय में बहुत सारे लोग अपने पैसे की कुछ बचत करना चाहते हैं और उसे किसी ऐसी जगह पर जमा करना चाहते हैं जहां से उन्हें लाभ भी प्राप्त हो सके। बहुत सारे लोग इसके लिए फिक्स डिपाजिट भी करते हैं। लेकिन यदि आप नौकरी पेशा है या फिर खुद का कोई रोजगार करते हैं तो FD करना संभव नहीं हो पाता है। क्योंकि आप अपने महीने की कमाई का कुछ हिस्सा ही बचा कर उसे जमा करना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में आर डी (Recurring Deposit) करना आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि RD (Recurring Deposit) क्या है? RD पर कितना ब्याज मिलता है? RD की अवधि कितनी होती है? आर डी के जरिए अधिक मुनाफा कैसे प्राप्त करें?

नौकरी पेशा लोगों के लिए RD (Recurring Deposit) करना काफी जरूरी है क्योंकि इसी के जरिए वह अपने पैसों की बचत कर सकते हैं और भविष्य में किसी बड़े वित्तीय लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। यदि आप 10 सालों के लिए RD करते हैं और उसे अगले 10 सालों के लिए छोड़ देते हैं तो आप को बेहतर मुनाफा मिल सकता है और आप किसी बड़े वित्तीय लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। इसमें बेटी की शादी, बेटेबेटियों की अच्छी पढ़ाई, घर बनवाना, वाहन लेना, इत्यादि शामिल हो सकता है।

हम सभी लोगों के लिए फाइनेंसियल प्लानिंग करना बहुत ही जरूरी है। चाहे हम प्राइवेट जॉब करते हो या फिर गवर्नमेंट जॉब करते हो। अगर हम अपनी और अपने बच्चों का अच्छा फ्यूचर चाहते हैं तो हमें अपने पैसे का सही जगह निवेश करना आना बहुत ही जरूरी है। वैसे तो मार्केट में पैसा निवेश करने की बहुत सारी स्कीम में उपलब्ध है। जिनमें से आरडी और एफडी ऐसी स्कीम होती हैं जो लोगों के बीच बहुत अधिक जानी जाती हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आरडी क्या है और आरडी के क्या बेनिफिट है इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी संक्षेप में देंगे।

RD Kya Hai?

आर डी को Recurring Deposit कहा जाता है। इसमें आप अपने महीने की कमाई में से कुछ बचत करके हर महीने जमा कर सकते हैं। इसके बाद जब आपकी आर डी मेच्योर हो जाती है तो उस पर एक निश्चित ब्याज मिलने लगता है। जैसे मान लीजिए आप ने 3 सालों के लिए आर डी कराई है तो 3 सालों में आपकी आर डी मैच्योर हो जाएगी। इसके बाद आपको एक निश्चित ब्याज मिलना शुरू हो जाएगा। आज के समय में कई नौकरी पेशा अपने पैसे की बचत करने के लिए और भविष्य में किसी बड़े वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने के लिए RD (Recurring Deposit) कराते हैं

Recurring Deposit पर कितना ब्याज मिलता है?

RD (Recurring Deposit) पर आपको सेविंग बैंक अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज से अधिक ब्याज मिलता है। RD  पर आमतौर पर 6% से लेकर 9% तक का वार्षिक ब्याज मिलता है। कई बैंक इससे अधिक भी ब्याज दे सकते हैं। निश्चित अवधि के आधार पर ब्याज की दर भी बदलती रहती है। जैसे यदि आपने 1 साल के लिए RD  कराई है तो कम ब्याज मिल सकता है और यदि आपने 5 सालों के लिए RD  कराई है तो अधिक ब्याज मिल सकता है। इसके लिए आपको अपने संबंधित बैंक से जानकारी लेनी होगी। अलगअलग बैंक अलगअलग प्रकार से ब्याज देते हैं।

RD (Recurring Deposit) की अवधि कितनी होती है?

आर डी (Recurring Deposit) की अवधि 6 महीने से लेकर 10 सालों तक हो सकती है। यानी जब आप आर डी कराते हैं तो उसकी न्यूनतम अवधि 6 महीने हो सकती है। इसके बाद आपकी RD (Recurring Deposit) मेच्योर हो जाती है और उसके बाद उस पर एक निश्चित ब्याज भी मिलने लगता है। हालांकि आप जितने ही कम समय के लिए RD  कराते हैं उतना ही कम ब्याज मिलता है। इसीलिए आप अधिक अवधि के लिए आर डी (Recurring Deposit) कराएं और अधिक से अधिक ब्याज प्राप्त करें।

Recurring Deposit की न्यूनतम राशि कितनी है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आर डी (Recurring Deposit) की न्यूनतम राशि 500 प्रतिमाह से शुरू होती है। लेकिन बहुत सारे ऐसे बैंक भी हैं जो 100 प्रति माह से RD  करने की सुविधा देते हैं। इतना ही नहीं कई सारे ऐसे बैंक भी हैं जो 10 से भी RD  करने की सुविधा प्रदान करते हैं। लेकिन आमतौर पर लोग 500 ही RD  करते हैं।

Recurring Deposit के जरिए अधिक मुनाफा कैसे प्राप्त करें?

यदि आप अपने महीने की कमाई में से 5000 आर डी (Recurring Deposit) करते हैं और RD  की अवधि 2 सालों की है तो आप 2 सालों में 120000 जमा कर देंगे। जब आपकी RD  मेच्योर हो जाएगी तो आपको एक निश्चित ब्याज मिलना शुरू हो जाएगा। मान लीजिए आपको बैंक द्वारा 8% का ब्याज मिल रहा है। यदि आप अगले 10 सालों तक अपने पैसों को RD  में रखते हैं तो 96,000 का मुनाफा होगा। इसी तरह से आप यदि लगातार 10 सालों तक प्रतिमाह RD  करते हैं तो अच्छा खासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से RD (Recurring Deposit) क्या है? RD पर कितना ब्याज मिलता है? के बारे में पूरी जानकारी संक्षेप में दी है। अगर आप अपने पैसे को आप की जगह निवेश करना चाहते हैं और आप एक अच्छे रिटर्न के साथ अपने पैसे को सिक्योर जगह निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आरडी एक अच्छा ऑप्शन है।

दोस्तों आशा करता हूं कि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। अगर आपको आरडी के रिलेटेड कोई भी कंफ्यूजन है तो आप हमें मैसेज करके अपना क्वेश्चन अवश्य पूछ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्त को व्हाट्सएप ग्रुप इंस्टाग्राम पर और फेसबुक पेज पर शेयर अवश्य करें धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here