आपका पहला स्मार्ट फ़ोन कौन सा था? 

0

feelbywords.com

निश्चित ही आपने आज तक कई स्मार्ट फ़ोन्स इस्तेमाल किए होंगे |Oppo, Vivo, Xiaomi, Samsung, Nokia और ना जाने कई Brands केपर ज़रा याद कीजिये आपका पहला स्मार्ट फ़ोन |

उस ज़माने के फ़ोन्स आज जितने आधुनिक तो नहीं  होते थे |लेकिन उस ज़माने के अनुसार वे काफी Features दिया करते थे |आज हम आपको एक ऐसे ही स्मार्ट फ़ोन Brand की कहानी में ले चलेंगे | जो निश्चित ही आपने या आपके परिवार के किसी सदस्य ने इस्तेमाल किया होगा |

यह Brand है Micromax 

शायद अब आपको याद आया हो यह भारतीय स्मार्ट फ़ोन Brand | 

क्या आपको ज्ञात है? की भारतीय लोगों को सस्ते दामों पर सर्वाधिक features  देनेवाले इस Brand ने अपनी शुरु वात कभी स्मार्ट फ़ोन्स बनाने वाले Brand की तरह की ही नहीं थी | जी हाँ | आप सही समझ रहे है ………….इस कंपनी की नींव कभी फ़ोन बनाने वाली कंपनी के तौर पर रखी ही नहीं  गयी थी | इस कंपनी के संस्थापक श्री राजेश अग्रवाल जी ने १९९१ में ‘Micromax’  की शुरु वात की थी | शुरु वात में यह कंपनी Dell, HP और Sony के Products का Distribution का काम करती थी | वर्ष २००० में श्री राहुल शर्मा जी ने कंपनी बतौर Co-Founder के रूप में join किया |श्री राहुल शर्मा जी के सुझाव पर ही कंपनी ने फ़ोन्स के मार्केट में कदम रखा |

Micromax ने अपना पहला Feature फ़ोन Launch किया जो था Micromax X1i |

इस के बाद Micromax ने कुछ और फ़ोन्स भी Launch किए जो की काफी प्रचलित हुए | इसी के साथ Micromax ने 

Tablets भी Launch किए जिनमें Fun Book Series काफी प्रचलित हुई | इस के बाद कंपनी ने Android Powered फ़ोन्स 

भी मार्केट में लाना शुरू किए ………… Micromax की Canvas Series को लोगों ने बहुत पसंद किया |

Micromax के स्मार्ट फ़ोन्स भारत के ग्रामीण इलाकों में काफी पसंद किए जा रहे थे | उन दिनों ग्रामीण इलाकों में 

बिजली की समस्या बहुत होती थी | और Micromax के फ़ोन्स काफी अच्छा Battery Backup देते थे | और इन की 

कीमत भी काफी कम हुआ करती थी | इस वजह से इस कंपनी ने भारतीय मार्केट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था |

उन दिनों स्मार्ट फ़ोन्स केवल Apple और Samsung ही बेचा करते थे |और इन की कीमत Micromax की तुलना में 

काफी अधिक थी | इस लिए लोग Micromax की तरफ जाना ज्यादा पसंद करते थे |कंपनी ने Marketing और Advertisement में भी कोई कसर नहीं छोड़ी | अक्षय कुमार ,ट्विंकल खन्ना इन के Brand Ambassador हुआ करते थे |

वर्ष २०१४ में कंपनी ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और दुनिया के १० सबसे ज्यादा स्मार्ट फ़ोन्स बेचने वाली 

कंपनियों में अपना नाम शामिल किया | कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने फ़ोन्स की Marketing शुरू की |

इसके लिए कंपनी ने Huge Jackman को अपना Brand Ambassador चुना | और यही समय था जब Micromax ने 

भारत में Samsung को हराकर दूसरी सबसे ज्यादा स्मार्ट फ़ोन्स बेचने वाली कंपनी का दर्जा हासिल किया था |

वर्ष २०१५ तक कंपनी ने खूब तरक्की की

परंतु फिर ऐसा क्या हुआ की Micromax को अपने पतन का सामना करना पड़ा ? आखिर क्यों पतन हुआ Micromax का ? जानिए आगे …………………

 

वर्ष २०१५ , यह वह वर्ष था जब भारत में 4G की लहर आई थी | और इसी के साथ दिसंबर २०१५ में रिलायंस जियो ने भारत में Free 4G इंटरनेट सुविधा भी देना शुरू कर दिया | जो जियो हमारे और आपके लिए एक वरदान साबित हो रहा था , वही Micromax के लिए एक मुसीबत साबित हुआ |

Micromax के ज्यादातर स्मार्ट फ़ोन्स 2G और 3G नेटवर्क पर चलने वाले हुआ करते थे | परंतु रिलायंस जियो 

सिर्फ 4G नेटवर्क पर ही चलता था | इसी कारण भारतीय ग्राहक 4G स्मार्ट फ़ोन्स की ओर बढ़ते चले गए |

Micromax के पतन का एक और बड़ा कारण Chinese कंपनी Xiaomi -MI थी | XiaomiMI ने 

अपना 4G स्मार्ट फ़ोन जियो के आने से कुछ दिन पहले ही Launch किया था | जिसके चलते Xiaomi ने 4G 

ग्राहकों में अच्छा दब-दबा बना लिया था |

 

पर आखिर Micromax अपना 4G स्मार्ट तब क्यों नहीं ला पाई ? इसका उत्तर है की Micromax के पास काफी 

ज्यादा मात्रा में 2G और 3G के फ़ोन्स Stock में थे | जिन्हें वह जल्द से जल्द बेचकर 4G में निवेश करना चाहता था | परंतु जब तक वह ऐसा कर पाता Xiaomi ने अपनी पकड़ मार्केट में बना ली थी |Micromax

ने कभी खुद स्मार्ट फ़ोन्स नहीं बनाए थे |अब तक वह चाइना से ही स्मार्ट फ़ोन्स आयात करके भारतीय 

मार्केट में उन की Re-Branding कर के बेचता था | परंतु Xiaomi खुद एक Chinese कंपनी थी जिसकी वजह से 

वह काफी कम दामों पर बेहतर स्मार्ट फ़ोन्स खुद बना पाती थी |

 

क्या था Xiaomi की कामयाबी का राज ? जानिए आगे …………………………………….

यदि आप Xiaomi के शुरुआती Business Model का अध्ययन करें तो आप को पता चलेगा की Xiaomi ने 

अपने फ़ोन्स को Off-Line मार्केट में ज्यादा उतारा ही नहीं था Xiaomi की ज्यादातर सेल E-Commerce Sites और उनपर होने वाली Flash Sale से ही होती थी | इस वजह से Xiaomi के फ़ोन्स बिना किसी Distributor या Retailor कमीशन के ग्राहकों तक काफी सस्ते दामों पर पहुँच पाता था | इन्हीं कारणों के चलते Xiaomi ने सफलता हासिल की | अब आप सोच रहे होंगे की 

‘Micromax’ ने Off-Line मार्केट में अपनी पकड़ क्यों नहीं बनाई रखी? 

इसका कारण है OPPO और VIVO जैसे Chinese Brand, 

OPPO और VIVO ने शुरुआती दिनों में Off-Line मार्केट में Retailors और Distributors को काफी ज्यादा 

Margin दी | जिस वजह से उनका दब-दबा Off-Line मार्केट में बढ़ता चला गया और ‘Micromax’  को Off-Line मार्केट से हाथ गवाना पड़ा |

आज हम वर्ष २०२२ में है और हमारे देश में पूर्णता Chinese स्मार्ट फ़ोन्स Brand का कब्जा हो गया है |

२०१५ में भारतीय मार्केट में भारतीय स्मार्ट फ़ोन्स का मार्केट शेयर ३२% था ,जो की २०१७ आते -आते 

२२% हो गया |और २०२० में यह केवल ५ प्रति शत ही शेष है | वर्ष 

२०२० में ‘Micromax’  ने फिर मार्केट में 

वापसी की कोशिश की | परंतु क्या ‘Micromax’  फिर से अपना दब-दबा कायम कर पायेगाक्या फिर से घर-घर में ‘Micromax’  फ़ोन्स हो पाएंगे ? क्या भारतीय स्मार्ट फ़ोन्स मार्केट से Chinese फ़ोन्स का दब-दबा खत्म हो जाएगा? 

इसका उत्तर तो केवल भविष्य के गर्भ में है | आपकी और हमारी जिम्मेदारी यह है की 

हम स्वदेशी Products को ही ज्यादा समर्थन करें

जय हिंद -जय भारत!    

लेखक का परिचय: यह लेख सौरभ गौरकर द्वारा लिखा गया है | यह व्यावसायिक रूप से एक लेखक है | आप इन्हे F e e l B y W o r d s | Facebook पर फॉलो कर सकते है 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here