JIO TV App Kya Hai इसे किस प्रकार Download करें ?

0

आज की जिंदगी में सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त हैं, लोगो के पास अब वक़्त भी कम है। काम की वजह से बहुत से लोग अपने पसंदीदा काम टीवी शो को देखना MISS कर रहे है। ऐसे में यदि आप भी अपने TV SHOW को Miss कर रहे है और TV के बगैर देखना चाहते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है।

आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि,

JIO TV App क्या है?

जिओ टीवी एप्प के फीचर क्या है?

JIO TV App को Download कैसे करें?

Jio TV App क्या है?

Jio TV App रिलायंस का ही एक फ्री एप्प है। JioTV App को स्पेशली जिओ यूजर के लिए बनाया है जिससे जिओ के कस्टमर अपने स्मार्टफोन और टैबलेट में ही TV चैनल को देख सकते हैं। साथ ही साथ JIO TV App में यूजर अपने लाइव प्रोग्राम को pause कर सकते है, play कर सकते हैं, इसके अलावा आप पिछले 7 दिन तक के टीवी शो को देख सकते हैं।

हाल में JIO TV App में आपको फ्री 626 चैनल मिलते है, जिसमे आपको 197 न्यूज चैनल, 49 एजुकेशन चैनल, 54 धार्मिक चैनल,127 एंटरटेनमेंट, 27 चैनल बच्चो के लिए, 10 लाइफस्टाइल और 8 बिजनेस चैनल देखने को मिलेंगे।

JIO TV App में आपको सभी लोकल भाषाओं में चैनल उपलब्ध है जैसे कि हिंदी, तमिल, तेलेगु, गुजराती, पंजाबी, मलयालम, कन्नड इत्यादि। दोस्तो जिओ टीवी में आपको HD चैनल का लुफ्त ले सकते है, जिसमे आपको 32 हिंदी एचडी चैनल भी देखने को मिलेगी।

Jio TV App के फीचर्स

  • फ्री लाइव टीवी चैनल अपने मोबाइल में
  • पिछले 7 दिन के टीवी शो को देख सकते है।
  • अपने इच्छा अनुसार टीवी शो, चैनल को देख सकते है, जब चाहे तब pause करे, play करे।
  • अपने टीवी शो को रिकॉर्ड कर सकते है।
  • टीवी शो की इंस्टैंट नोटिफिकेशन पा सकते है।
  • फ्री में 600+ टीवी चैनल

JIO TV App को डाउनलोड कैसे करें?

उपर अपने जाना की JIO TV App क्या है और इसके फीचर। अभी जिओ टीवी के फीचर जानने के बाद आप जिओ टीवी को डाउनलोड करना चाहते है तो इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे दी हुई है।

जिओ टीवी अभी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है, हाल में जिओ टीवी के 100 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं और 4.1 स्टार रेटिंग के साथ गूगल पर उपलब्ध है।

Step 1: जिओ टीवी को डाउनलोड आप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है

Step 2: गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सर्च बार में JIO TV सर्च करे और सबसे पहले आपके सामने एक ऐप आयेगा। इसको डाउनलोड करे।

Step 3: जिओ टीवी एप्प इंस्टॉल होने के बाद, यदि आप एक जिओ यूजर है तो आप सीधे साइन इन कर सकते है लेकिन आपके स्मार्टफोन में कि जिओ सिम नहीं है तो आपसे आईडी और पासवर्ड मांगेगा।

यदि आप फ्री में अपने स्मार्टफोन में टीवी चैनल देखना चाहते हैं तो आपको JIO TV का उपयोग जरूर करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में जाना कि जिओ टीवी क्या है? जिओ टीवी के फीचर और जिओ टीवी डाउनलोड कैसे करे।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे।

अन्य पृष्ठ

Jio Cloud App Kya Hai ? इसे किस प्रकार इस्तेमाल करें ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here