MX TakaTak क्या है और इसमें वीडियो कैसे बनाएँ?

0

MX TakaTak क्या है और इसमें वीडियो कैसे बनाएँ?

भारत में सबसे तेजी से चर्चित होने वाले शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप्लीकेशन टिकटॉक (TikTok) के बैन हो जाने के बाद उसके यूजर्स किसी ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश में थे जिसमें वे टिक टॉक की ही तरह वीडियोज बना सकें और पॉपुलर हो सकें। भारत में टिक टॉक के जरिए कई लोग बहुत अधिक पॉपुलर हो सके थे। टिक टॉक के बैन हो जाने के बाद भारत में MX TakaTak एप्लीकेशन लांच हुआ था, जो आजकल काफी पॉपुलर हो चुका है। यह एप्लीकेशन भी उसी तरह की सुविधाएं मिलती हैं जैसा कि TikTok में मिला करती थीं। इस एप्लीकेशन से शॉर्ट वीडियोज बनाए जाते हैं।

आपने इससे पहले MX Player का नाम सुना होगा जो सबसे पहले वीडियो देखने वाला एप्लीकेशन था। इसके बाद वह एक OTT प्लेटफॉर्म के रूप में बदल गया। अब MX Player पर वेब सीरीज और टीवी सीरीज रिलीज की जाती हैं। इसी कंपनी ने MX TakaTak एप्लीकेशन को डेवलप किया है। MX TakaTak को MX Player की पॉपुलैरिटी का काफी फायदा मिला है और यह एप्लीकेशन भारत में बहुत ही अधिक पॉपुलर हो चुका है।

MX TakaTak Kya Hai?

MX TakaTak एक भारतीय शार्ट वीडियो मेकिंग एप्लीकेशन है जिसे MX Media & Entertainment द्वारा डेवलप किया गया है। इस प्लेटफार्म पर आपको रियल एवं मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा आप खुद के वीडियो भी बना सकते हैं और पापुलैरिटी हासिल कर सकते हैं। इन वीडियोज को आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं और अपने मोबाइल फोन के स्टोरेज में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

MX TakaTak एप्लीकेशन को आप 10 से अधिक भाषाओं में प्रयोग कर सकते हैं, इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, बंगाली, पंजाबी मराठी और अंग्रेजी भाषा शामिल है। इस एप्लीकेशन को आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन को अब तक 50 मिलियन से अधिक भार डाउनलोड किया जा चुका है। आईफोन यूजर्स भी इस एप्लीकेशन को आईओएस ऐप्प स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। MX TakaTak एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर पर 4.2 और IOS App Store पर 4.4 की रेटिंग मिल चुकी है।

MX TakaTak एप्लीकेशन में आपको कई सारे ट्रेंडिंग टॉपिक मिल जाते हैं जिसमें वीडियोज बनाने पर आपके वीडियो ट्रेंडिंग में जाते हैं। MX TakaTak एप्लीकेशन में पॉपुलर होने का सबसे अच्छा जरिया यही है कि आप ट्रेंडिंग टॉपिक पर वीडियोज बनाएं। इसमें आपको ब्यूटी, डांस, लिपसिंक, सिंगिंग, टेक, जोक्स, ट्रिक चैलेंज, कुकिंग, कॉमेडी, बॉलीवुड, फैशन और स्टाइल जैसे ट्रेंडिंग टॉपिक मिल जाते हैं।

MX TakaTak ऐप्प के मुख्य फीचर्स

1. Discover:

डिस्कवर फीचर में आपको MX TakaTak एप्लीकेशन में चलने वाले ट्रेंडिंग हैशटैग दिखाई देते हैं। यदि आप चाहें तो उस पर क्लिक करके उससे संबंधित वीडियो देख सकते हैं आप चाहे तो ट्रेंडिंग हैशटैग पर वीडियोज भी क्रिएट कर सकते हैं। इन हैशटैग में कुछ इनाम राशि भी दी गई होती है। यदि आप उस हैशटैग पर सबसे अच्छा वीडियो बनाते हैं तो आपको इनाम के रूप में कुछ प्राइज भी मिल जाता है।

2. Trending Videos:

इस पिक्चर में आप एमएक्स टकाटक पर चल रही ट्रेंडिंग वीडियोस को देख सकते हैं। इसके अलावा आप उन वीडियो को लाइक, शेयर और उस पर कमेंट भी कर सकते हैं।

3. Whatsapp Status Saver:

इस फीचर की मदद से आप किसी भी वीडियो को डायरेक्ट व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप उन वीडियोस को डाउनलोड करके अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं।

4. Content Languages:

इस एप्लीकेशन में आपको 10 अलगअलग भाषाओं में वीडियोस मिल जाएंगे इसमें हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी और English प्रमुख हैं।

5. Notification:

इस फंक्शन में आपको सभी तरह के नोटिफिकेशन मिल जाती है। जैसे यदि आपको किसी ने फॉलो किया आपके वीडियोज को किसी ने लाइक किया या उस पर कमेंट किया तो आपको नोटिफिकेशन पैनल में की जानकारी मिल जाएगी।

6. Game Center:

गेम सेंटर में आपको Block Puzzle, Space Alie और Crazy Dunk गेम खेलने को मिल जाते हैं यानी आप इस एप्लीकेशन के जरिए शॉर्ट वीडियोज देख सकते हैं और साथ ही साथ गेम भी खेल सकते हैं।

7. Video & Photo Editor:

MX TakaTak एप्लीकेशन में आप अपने द्वारा बनाए गए किसी भी वीडियो को एडिट कर सकते हैं इसके अलावा आप इस एप्लीकेशन के कैमरे से फोटो लेकर उसे एडिट भी कर सकते हैं।

8. Video Share & Save:

इस ऑप्शन के जरिए आप MX TakaTak Application के किसी भी वीडियोज को दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा इस एप्लीकेशन में किसी भी वीडियो को अपने फोन स्टोरेज में सेव करने की सुविधा भी दी गई है।

MX TakaTak ऐप्प में अकॉउंट कैसे बनाएँ?

MX TakaTak ऐप में अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपके स्मार्टफोन में इस एप्लीकेशन का इंस्टॉल होना जरूरी है। इसके बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले MX TakaTak ऐप्प को खोलें।
  2. इसके बाद आपको नीचे रादाहिनी तरफ आपको Me का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. Me ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको फेसबुक, गूगल और फोन नंबर के विकल्प दिखाई देंगे। आप इसमें से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं।
  4. जैसे यदि आपने Phone Number के ऑप्शन को चुना तो फिर आप वहाँ अपना फोन नंबर डालें और Next बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यह एप्लीकेशन खुद से रीड करके कन्फर्म कर लेगा। यदि आप किसी ऐसे फोन नम्बर का इस्तेमाल कर रहे हैं जो आपके उस स्मार्टफोन में नहीं लगा हुआ है तो फिर आप उस ओटीपी को खुद से भर दें। इसके बाद Continue ऑप्शन पर क्लिक करें। इस तरह से MX TakaTak ऐप्प में आपका अकॉउंट बनकर तैयार हो जाएगा।

MX TakaTak ऐप्प में Private Account कैसे बनाएँ?

  1. सबसे पहले MX Takatak ऐप्प को ओपन करें और Me ऑप्शन पर क्लिक करें।
  2. Me के ऑप्शन में आपको ऊपर दाहिनी ओर Settings का आइकॉन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें।
  3. Settings में आपको Privacy Settings का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. यहाँ पर आपको सबसे पहले Private Account का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे Enable कर दें। इस तरह से MX TakaTak में आपका Private Account बनकर तैयार हो जाएगा।

MX TakaTak में वीडियो कैसे बनाएँ?

  1. सबसे पहले MX Takatak ऐप्प को ओपन करें।
  2. अब आपको सबसे नीचे बीच में + का आइकॉन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपके स्क्रीन पर वीडियो रिकॉर्डिंग इंटरफेस खुलकर ओपन हो जाएगा।
  4. अब आपको यहाँ नीचे बीच में लाल रंग का एक बटन दिखाई देगा, जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे तो वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी।
  5. वीडियो रिकॉर्डिंग पूरी हो जाने के बाद लाल रंग के बटन के पास एक Tick का आइकॉन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आप अपने वीडियो में Music, Stickers, Subtitles, Effects, Speed और Filters वगैरह जोड़ सकते हैं।
  7. इसके बाद Complete का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  8. इसके बाद आप अपने वीडियो में डिस्क्रिप्शन लिख सकते हैं और हैशटैग भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा आप उस वीडियो पर प्राइवेसी भी लगा सकते हैं।
  9. इन सभी स्टेप्स को कंप्लीट करने के बाद Post बटन पर क्लिक करें।  इसके बाद आपकी वीडियो MX TakaTak पर अपलोड हो जाएगी।

MX TakaTak वीडियो डाउनलोड कैसे करें

दोस्तों अगर आप MX TakaTak ऐप्स यूज करते हैं। और आप जानना चाहते हैं कि MX TakaTak वीडियो को डाउनलोड कैसे करें। आप हमारे द्वारा बताए गए तरीकों को फॉलो करके बहुत ही आसानी से MX TakaTak वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में MX TakaTak एप्स को ओपन करें।
  • इसके बाद आप जिस वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं उसे ओपन करें।
  • वीडियो को ओपन करने के बाद वीडियो के ऊपर 2 से 3 सेकंड तक Press करके रखें।
  • जब आप वीडियो पर Press करके रखेंगे तो आपके सामने तीन ऑप्शन ओपन होंगे जिसमें से एक Save ऑप्शन दिखाई देगा। अब आपको Save ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप Save ऑप्शन पर क्लिक करेंगे MX TakaTak वीडियो आपके फोन के गैलरी में डाउनलोड हो जाएगा।

इस तरह से आप बहुत ही आसानी से MX TakaTak वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

MX TakaTak किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है?

आप सभी लोगों को जानकारी के लिए बता दें कि MX TakaTak एक इंडियन एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन को MX Player  कंपनी के द्वारा डिवेलप किया गया है। MX TakaTak  एप्लीकेशन के मालिक  करन बेदी गौतम तलवार और विवेक जैन जी हैं। यह सभी लोग इंडिया के निवासी हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से MX TakaTak Kya Hai और इसमें वीडियो कैसे बनाएँ?  के बारे में जानकारी दी है। आशा करता हूं कि आपको यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें। इसके अलावा आप इस आर्टिकल को फेसबुक ग्रुप इंस्टाग्राम व्हाट्सएप ग्रुप और ट्विटर पर शेयर अवश्य करें धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here