Resume Kya Hai ? एक अच्छा Resume कैसे बनाएँ ?

0

Resume Kya Hai ? एक अच्छा Resume कैसे बनाएँ ?

अब आपकी पढ़ाई पूरी होने वाली है और आप अपने कैरियर और अपने भविष्य को अच्छा बनाने के लिए आप एक जॉब तलाश कर रहे है?

आज भारत में ऐसा हाल है की सरकारी चपरासी की नौकरी के लिए पीएचडी की डिग्री वाले लोग लाइन में खड़े रहने लगे है। तो ऐसे में आप आज की तारीख में लगभग सरकारी नौकरी तो भूल ही चाहिए।

दूसरी ओर बाकी है प्राइवेट सेक्टर, इस सेक्टर में भी आज नौकरी के लिए आपको बड़ा Competition देखने को मिलते है।

ऐसे में आपको हर छोटी से छोटी बातो को ध्यान रखना जरूरी है ताकि आपका मौका बन सके। ऐसे में जब भी आप कही पर नौकरी के लिए अप्लाई करते है तो आपका रिज्यूमे अच्छा होना, attractive होना बहुत ज़रूरी है।

यदि आपका रिज्यूम अच्छा नही होगा तो आप company hr तक पहुंच ही नहीं पायेंगे।

ऐसे में आपके पास स्किल्स होगी तो भी आपका रिज्यूम सही नही होने की वजह से आप नौकरी से वंचित रह जायेगे।

इसलिए आपके कैरियर के लिए रिज्यूमे भी बहुत महत्वपूर्ण है।

रिज्यूमे में आपको अपनी पूरी पढ़ाई का सारांश एक या दो पेज में ही बताना होता है। Resume एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें आप अपने बारे मे अपनी पढ़ाई और अपनी कलाकौशल के बारे में बता सकते है।

तो आइए आज के इस आर्टिकल में जानेंगे Resume Kya Hai?

Resume Kya Hai?

यदि आप अपने कैरियर में पढ़ाई के बाद कही पर जॉब लेने जाते है तो वहां पर आपको अपने बारे में, अपने एजुकेशन और अपने स्किल्स के बारे में जानकारी बताना जरूरी होता है और इसके लिए आपको एक फॉर्मल डॉक्यूमेंट बनाना होता है जिसमे आपके बारे में, आपकी क्वालिफिकेशन के बारे में, आपके इंटरेस्ट के बारे में जानकारी देनी है इस डॉक्यूमेंट को Resume कहते है।

जब भी आप नौकरी के लिए आवेदन करते है तो, जिस कंपनी में आप आवेदन करते है उस कंपनी या फर्म द्वारा आपसे Resume मांगा जाता है। Resume के तौर पर आप एक या दो पेज का एक बायोडाटा देते है जिसमें आप अपने बारे अपने काम के बारे मे बताते है।

Resume एक आवश्यक डॉक्यूमेंट होता है। नौकरी के लिए आवेदन करते समय रिज्यूमे में इस बात का खास ख्याल रखा जाता है की इसमें आपको जो भी आवश्यक हो उन चीजों को ही हाइलाइट्स किया जाए।

“ Resume फ्रांसीसी भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ होता है ‘‘सारांश यानी कि Summary’’ दुनिया मे सबसे पहली बार रिज्यूमे Leonardo Da Vinci ने बनाया था जो की इटली राष्ट्र के थे।

Resume की आवश्यकता

हम जो भी रिज्यूमे कंपनी के सामने पेश करते है तो इसकी आवश्यकता क्यों होती है ? Resume की आवश्यकताएं

Resume एक ऐसा दस्तावेज होता है जो आपकी जानकारी को बिना आपके बताये सामने बैठे व्यक्ति को बता देता है।

Resume मे आप अपनी कलाकौशल के बारे में भी बताते है जिससे की सामने बैठे व्यक्ति का आप पर Impression पड़ सके।

रिज्यूम एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो आपको नौकरी दिलाने में मदद करता है।

Resume को आपका प्रतिबिंब माना जाता है जो की बिना आपके बोले आपके बारे में बहुत कुछ बता देता है।

अगर आप किसी कॉलेज में प्रवेश लेते है तो वहा भी आपसे रिज्यूम की मांग की जाती है।

रिज्यूमे के प्रकार कितने होते है?

Resume को कई अलगअलग भागों में बांटा जा सकता है जो कुछ इस प्रकार है जैसे

क्रोनोलॉजिकल रिज्यूमे (Chronological Resume):

Chronological Resume में महत्वपूर्ण भागों में इसे सबसे ऊपर रखा जाता है। इस प्रकार के रिज्यूमे वो लोग बनाते है जो पहले से ही कहीं काम कर चुके हो, जिनको काम का अनुभव होता है। इस प्रकार के रिज्यूमे मे Experience पर जोर दिया जाता है। इस रिज्यूमे में जानकारी को तिथिनुसार बनाई जाती है।

फंक्शनल रिज्यूमे (Functional Resume):

Functional Resume को कौशल (skills) पर आधारित रिज्यूमे भी कहा जाता है। इस प्रकार के रिज्यूमे में विशेष प्रकार की प्रोफेशनल प्राप्तियों उनसे संबंधित जानकारी को छांट कर लिखा जाता है।

काॅम्बीनेशन रिज्यूमे (Combination Resume):

Combination Resume में उन सभी बातों का सार संग्रह होता है जो की प्रोफेशनल हो और उनको एक सही क्रम में फंक्शन के अनुसार सेट किया गया हो। इस प्रकार के रिज्यूम फ्रेशर को बनाने चाहिए। उनके लिए काॅम्बीनेशन रिज्यूमे एक बेस्ट तरीका है अपनी बात अपनी कलाकौशल को रखने का, दिखाने के लिए।

डिजिटल रिज्यूमे (Digital Resume):

इस प्रकार के रिज्यूमे को डिजिटल फॉर्म में तैयार किया जाता है। इस प्रकार के रिज्यूमे को बना कर उसको एक लिंक के माध्यम से शेयर किया जाता है। आज के तकनीकी के जमाने में इस प्रकार के रिज्यूमे काफी चर्चाओं मे रहते है। इस प्रकार के रिज्यूमे को कई तरह की प्रोग्रामिंग की सहायता से बनाया जाता है।

Resume बनाते वक्त आपको कौन सी चीजे ध्यान रखनी चाहिए?

अगर आप किसी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए आपको अपने Resume में कुछ आवश्यक बातों का ख्याल करना जरूरी होता है, Resume बनाते वक्त आपको नीचे दी गई बातो को ध्यान रखना चाहिए

कंपनी के बारे मे पूरी जानकारी प्राप्त करें:

आप जिस भी कंपनी में apply करना चाहते है तो सबसे पहले आप उस कंपनी के बारे मे पूरी जानकारी जरूर पता कर ताकि आपको यह पता चल सके की कम्पनी अपने कर्मचारियों से क्या चाहती है। उस कंपनी को, जिस कंपनी में आप आवेदन करने जा रहे है, वह किस तरह के कर्मचारियों को नियुक्त करने की इच्छुक है।  इसके अलावा आपको कम्पनी के बारे में, उनके प्रोडक्शन या उनकी सर्विस के बारे में अच्छी जानकारी भी जाननी चाहिए।

अपनी कलाकौशल की सूची बनाएं:

Resume बनाने से पहले अपनी कलाकौशल की पूरी सूची जरूर बना ले ताकि आपको रिज्यूमे बनाने में कोई दिक्कत हो और उन कौशल को आप अपने रिज्यूम में अच्छी तरह से बता सके।

रिज्यूमे के सही फाॅर्मेट का चुनाव करे:

रिज्यूमे बनाते इस एक सही और व्यवस्थित फाॅर्मेट का चुनाव करना जरूरी होता है जिससे की कंपनी पर आपका इम्प्रेशन काफी तेजी से पड़ सके।

रिज्यूमे को एक पेज तक सीमित रखने का प्रयास करें:

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कई सारे विद्यार्थी तो ऐसे भी होते है जो अपने रिज्यूमे को 2 से 3 पेज में बना लेते है, ऐसा नहीं करें आप जहां तक हो सके अपने रिज्यूमे तो 1 पेज तक की सीमित रखने का प्रयास करें। अगर आवश्यकता हो तो ही दूसरे पेज की और देख अन्यथा नहीं।

आकर्षण वाली फाॅर्मेटिंग करे:

जब भी आप अपने रिज्यूमे को बनाए तो इस बात का ख्याल रखें कि आपके रिज्यूमे में बनाई गई फाॅर्मेटिंग सही है और लोगों को आपकी और आकर्षण करने वाली हो।

भाषा और व्याकरण कर ध्यान रखें:

रिज्यूमे लिखते समय इस बात का ख्याल रखें की आपके द्वारा लिखे गये रिज्यूमे में किसी भी तरह की भाषा व्याकरण की mistake हो। अगर ऐसा होता है तो आपके रिज्यूमे के रिजेक्ट होने के चांस ज्यादा हो जाते है।

अपने बारे में झूठी बाते कभी ना बताए:

जब भी आप रेज्यूमे बनाए तो उसमे सिर्फ वही जानकारी शामिल करे, जैसे आप हो। अपनी वास्तविकता ही शेयर करे। जैसे कई लोग होते है जिनको पढ़ना तो बिलकुल पसंद नहीं होता है और अपने रिज्यूमे में बोलते है की Reading Lover.

आपको ऐसा नहीं करना है। जब आपको Reading को लेकर कोई सवाल पूछेगा तो आप क्या बताएंगे? जब आपने कोई किताब पढ़ी ही नही है तो फिर?

इसलिए अपने रिज्यूमे में कभी भी गलत बाते शेयर मत करे।

रिज्यूमे में किन बातों का जिक्र करना जरूरी है?

अपने रिज्यूम में इन बातों का जिक्र करना जरूरी है जिससे की आपकी आपके रिज्यूमे की पहचान आसानी से हो सके।

सामान्य जानकारी:

रिज्यूम में आपको इस सामान्य बात के बारे मे बताना जरूरी होती है, यह रिज्यूमे का एक मुख्य भाग होता है। इस सामान्य जानकारी में आपको अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तारीख इत्यादि के बारे में बताना जरूरी होता है।

अपनी शिक्षा कलाकौशल के बारे में:

रिज्यूमे में आपको आपकी शिक्षा के बारे में बताना जरूरी होता है साथ ही साथ आपके पास अपनी कोई unique skills है तो उस कलाकौशल के बारे में भी अपने रिज्यूम में बताना जरूरी होता है। 

पुराने काम का अनुभव:

अपने रिज्यूमे में आपको अपने पूराने काम के अनुभव के बारें में भी बताना जरूरी होता है, अगर आप फ्रेशर है तो उस स्थिति मे आप इस सेक्शन का खाली रख सकते है अन्यथा आपको इस सेक्शन को भरना चाहिए, जिससे कंपनी पर आपका इम्प्रेशन काफी अच्छा पड़ सके।

Main Object:

रिज्यूमे मे आपको अपने कार्य कला और कार्य करने के मुख्य Object के बारे मे भी बताना पड़ता है। इससे आपका रिज्यूम काफी एटरेक्टिव लगता है।

आपसे संपर्क करने के माध्यम के बारे में:

अपने रिज्यूमे मे आप अपने नम्बर अपने ईमेल के साथसाथ आपसे संपर्क करने के तरीके के बारे में भी बताना जरूरी होता है जिससे आपसे वापस संपर्क किया जा सके।

अब आपने सारी बाते जान ली है की आपको अपने रिज्यूमे में क्या शामिल करना चाहिए और क्या नहीं? आपका रिज्यूमे कैसा होना चाहिए?

आइए अब आगे जानते है की अपना रेज्यूमे कैसे बनाए?

रिज्यूमे कैसे बनाये?

आज के तकनीकी के जमाने मे रिज्यूमे बनाने के लिए कई तरह के टूल मार्केट में, इंटरनेट में उपलब्ध है। आप उन सभी प्रकार के टूल का उपयोग कर के अपने लिए एक अच्छा सा Unique Resume बना सकते है।

लेकिन मैं आपको एक ही सलाह दूंगा की यदि आप एक Professional Resume बनाना चाहते हैं? तो आप आप MS Office का उपयोग करें।

Microsoft office मे आप M.S Word में काफी आसानी से काफी अच्छी तरह अपना रिज्यूम तैयार कर सकते है।

MS Word में Resume कैसे बनाए?

स्टेप 1: सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर / लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को ओपन करें।

स्टेप 2: उसके बाद आपको इसमें कुछ टैम्पलेट पहले से दिये जाते है उसका चुनाव करें, नहीं तो आप अपना स्वयं का फाॅर्मेट भी बना सकते है।

स्टेप 3: उसके बाद अपनी आवश्यकतानुसार जानकारी लिखें।

स्टेप 4: इसके बाद एक बाद चेक करे की कोई गड़बड़ तो नहीं है, नहीं हो तो उसका print ले वे और उसको आप जिसको भी भेजना चाहते है, उसे भेजें।

मोबाइल में Professional Resume कैसे बनाए?

मोबाइल में रिज्यूमे बनाने के लिए आप अलग अलग प्लेटफार्म का उपयोग कर सकते है जैसे Google Docs, Canva, WPS Office इत्यादि जैसे ऐप की मदद से आप आसानी से एक Professional Resume बना सकते है।

Canva, Google Docs और WPS Office में आप लैपटॉप और कंप्यूटर की तरह रिज्यूमे बना सकते है। इसके अलावा दोनो ऐप में आपको काफी सारे Ready Made टेम्पलेट भी मिल जायेगे, जिसे आप Edit करके एक प्रोफेशनल रिज्यूमे बना सकते है।

यहां पर आपने जो रिज्यूमे तैयार किया उसे आप अपनी इच्छानुसार PDF Form, Image Form या प्रिंट आउट कर सकते है।

FAQ On Resume क्या होता है?

Q-1). क्या सीवी रिज्यूम से अलग है?

Ans. अगर बात करे CV की तो यह रिज्यूमे से पूरी तरह से अलग है। CV में आपके पूरे एकेडमिक रिकार्ड की जानकारी होती है वही रिज्यूमे मे आपकी संक्षिप्त जानकारी होती है। रिज्यूमे शाॅर्ट होता है वही सीवी काफी विस्तृत होता है।

Q-2). क्या अपनी कलाकौशल को रिज्यूमे मे रखनी चाहिए?

Ans. अगर आपके पास कोई विशेष कलाकौशल (Uniq Skills) है तो उसे आपको अपने रिज्यूम में लिखना चाहिए। अपनी कलाकौशल के तौर पर आप अपने बारे में बताते की आप क्या करते है और आप क्या कर सकते है।

Q-3). CV का पूरा नाम क्या है?

Ans. CV का पूरा नाम Curriculum Vitae होता है।

Q-4). क्या Resume बनाना जरूरी है?

Ans. रिज्यूम बनाना जरूरी है, क्योंकि यह आपके सामनेवाले को आपकी गैरमौजूदगी में भी आपके बारे में जानकारी देता है।

Q-5). रिज्यूमे को पहली बार किसने बनाया था?

Ans. दुनिया मे पहली बार रिज्यूमे Leonardo Da Vinci ने बनाया था जो की इटली राष्ट्र के थे।

Final Conclusion: Resume क्या होता है?

आज के इस आर्टिकल में आपने जाना की, Resume क्या है और रेज्यूमे कैसे बनाते है। क्या रिज्यूमे बनाना जरूरी है? और रिज्यूमे से जुड़ी काफी सारी जानकारी जानी।

उम्मीद करते है यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आप कोई जानकारी शामिल करवाना चाहते हैं तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते है। यह आर्टिकल पसंद आया है या हेल्पफुल लगा हो तो अपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here